प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ाकलां (नरैनी): सिर्फ दो मरीज पहुंचे
बांदा, मई 31 -- नरैनी। तहसील क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पड़ताल की गई तो यहां काफी अव्यवस्थाएं मिलीं। आरोग्य मेले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में रहीं। मेले के दौरान केंद्र पर डा.संगीता राजपूत, फार्मासिस्ट राधे चरण मिश्रा एवं वार्ड ब्वाय अमित कुमार मौजूद रहे। सुबह 11 बजे तक मेले में केवल दो मरीज ही पहुंचे थे। भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य केंद्र में बिजली न होने से मरीजों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। हैंडपंप का बदबूदार पानी पीकर मरीजों ने काम चलाया। फार्मासिस्ट राधे चरण मिश्र ने बताया कि दवाओं के लिए 30 डिग्री तापमान होना चाहिए। यह भी पढ़ें- डॉक्टर मिले और न ही बिजली-पानी की सुविधा जबकि दवा वितरण रुम में बिजली न होने से पंखा भी धूल खा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.