प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सोलर लाइटें बेकार
बेगुसराय, मई 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रोशनी की व्यवस्था के लिए रेलवे द्वारा लगाए गए सोलर लाइट सिस्टम अब दम तोड़ने लगे हैं। अस्पताल परिसर में लगाए गए 16 सोलर प्लेटों में से केवल एक ही चालू अवस्था में है, जबकि बाकी सभी लंबे समय से बंद पड़े हैं। इससे अस्पताल परिसर में रात के समय अंधेरा पसरा रहता है और मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे की ओर से अस्पताल परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के उद्देश्य से सोलर प्लेट और लाइट लगाई गई थे। यह भी पढ़ें- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सोलर लाइटें बेकार शुरुआती दिनों में इससे अस्पताल परिसर जगमग रहता था, लेकिन रखरखाव के अभाव में अधिकांश सोलर लाइटें खराब हो गईं। अब स्थिति यह है कि रात में अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.