प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजाद नगर: फार्मासिस्ट ने किया इलाज
बांदा, मई 31 -- बांदा। शहर के आजाद नगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सुबह 12 तक मरीजों की संख्या तो खूब रही, पर यहां डाक्टर के न होने के कारण उन्हें मायूस होना पड़ा। फार्मासिस्ट व नर्सों ने मरीजों की जांच की और मर्ज पूछकर दवाएं दी। शांति नगर मोहल्ले से आई सुनीता ने बताया कि डायरिया की शिकायत है। फार्मासिस्ट ने देखकर कुछ दवाएं दी हैं। बताया कि ओआरएस के पैकेट नहीं मिले। फार्मासिस्ट ने बताया कि दो माह से यहां डाक्टर की तैनाती हैं। इस दौरान कई गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच कराई। उन्हें भी खून बढ़ाने व अन्य दवाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधन कलां: नहीं पहुंचे डॉक्टर बताया कि 26 मरीज आए हैं, जिनका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.