संतकबीरनगर, मार्च 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मरीज को चेस्ट पेन या फिर हार्ट अटैक होता है तो फौरी तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाईए। तुरंत होगा ईसीजी और गोरखपुर से होगी ऑन लाइन रिपोर्टिंग जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर दिया जाएगा। उसके बाद मरीज को इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया जाएगा।जिले में एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों के इलाज की बात करना बेमानी होगा। जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट का पद तक सृजित नहीं है और न ही इस विधा के विशेषज्ञ चिकित्सक की यहां पर तैनाती है। दिन हो या फिर रात। हार्ट अटैक वाले मरीजों का जिला अस्पताल में केवल ईसीजी की जाती है और उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज द...