बेगुसराय, सितम्बर 5 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा प्रखंड स्थित कॉम्प्लेक्स संसाधन केन्द्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुनही में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संकुल समन्वयक हरिमोहन प्रसाद राय ने की। बैठक में वर्ग 1, 2 व 3 के सभी नामित शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण और गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना था। बैठक को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक हरिमोहन प्रसाद राय ने कहा कि किसी भी बच्चे की शिक्षा की नींव प्राथमिक स्तर पर ही पड़ती है। यदि नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी मजबूत होगा। इसलिए सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को रोचक और सरल तरीके से पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है। बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान और रटने की प्रणाली से बा...