सोनभद्र, अप्रैल 24 -- अनपरा,संवाददाता। सिंगरौली में तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर जिलाकलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल ने नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के तमाम विद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है। 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में यह अवकाश रहेगा। अन्य कक्षाओं में भी प्रात: 07:30 बजे से12:30 बजे तक ही पठन पाठन किया जायेगा। शिक्षक अलबत्ता विद्यालय में रह कर नामांकन व अन्य विद्यालयीन कार्य करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर, इस राज्य में पहले ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान; यूपी-बिहार को लेकर क्या अपडेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...