श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौड़रा में बीते दिनों चोरी की घटना हुई थी। चोर विद्यालय में लगी स्मार्ट टीवी, प्रिन्टर व बैट्री चोरी कर ले गए थे। शिक्षक की तहरीर पर कोतवाली भिनगा में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर बाइक सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों को स्कूल में हुई चोरी में संलिप्त पाया गया। जिनकी पहचान कोतवाली भिनगा के नकहा धर्मनगर निवासी सत्यम वर्मा पुत्र भूपेन्द्र वर्मा, संजीत पुत्र प्रदीप वर्मा, गुलरिहा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र रामनरेश व लक्ष्मननगर निवासी पिन्टू पुत्र कन्हैयालाल के रूप में हुई। उनके कब्जे से स्मार्ट टीवी, प्रिन्टर व दो बैट्री बरामद किया गया। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.