हरदोई, मई 15 -- संडीला। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भेदहना के मेधावी छात्र का चयन सर्वोदय विद्यालय में हुआ है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक नारायण पटेल ने बताया कि रिजवान पुत्र मुख्तयार मेधावी छात्र है। उन्होंने बताया कि छात्र का चयन आश्रम पद्धति विद्यालय सर्वोदय स्कूल कछौना सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 6 के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इसी प्राथमिक स्कूल के छात्र आकाश का भी चयन हुआ था। सर्वोदय स्कूल में छात्र को पूरी शिक्षा निशुल्क मिलेगी। परिणाम घोषित होते ही गांव में खुशी का माहौल है। शिक्षक महेश सिंह, शिखा मौर्य, संगीता कुमारी सहित अन्य ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...