चतरा, अगस्त 13 -- लावालौंग प्रतिनिधि 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सी समवाय द्वारा बुधवार को प्राथमिक स्कूल कदहे में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम 35वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में तथा सहायक कमांडेंट प्रकाश चंद्र दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। सहायक कमांडेंट प्रकाश चंद्र दास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा उन्होंने लोगों से स्वतं...