बरेली, मार्च 13 -- मीरगंज, संवाददाता। बीआरसी चुरई दलपतपुर में हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा प्राथमिक शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री का भूमिका महत्वपूर्ण है।खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। विज्ञान एआरपी अरविंद गंगवार ने कहा बच्चे का सर्वांगीण विकास उसके परिवार से ही प्रारंभ होता है। सामाजिक एआरपी राजेश कुमार ने कहा छात्रों को खेल-खेल में शिक्षा देने को आईआईटी गांधीनगर के द्वारा वंडर बॉक्स के माध्यम से सीख रहे हैं। यहां नोडल शिक्षक अमित कुमार, संजीव कुमार, रामबेटी, एआरपी पूनम गंगवार, सचिन मुरारी शर्मा, सर्वेश गंगवार, रमेश मौर्य आकाश, सक्सेना ,अरविंद गंगवार, तेज बहादुर,सतेंद्र कुमार, तेजपाल, संतोष गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.