हरिद्वार, फरवरी 25 -- उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने देहरादून स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में मारपीट की घटना पर रोष जताते हुए आंदोलनरत संयुक्त मोर्चे को समर्थन देने की घोषणा की है। महासंघ ने सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने और मुख्यालयों पर पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला और महामंत्री प्रशांत मेहता ने कहा है कि निदेशक व कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट निंदनीय है। प्रदेशभर के विश्वविद्यालय कर्मचारी इसका विरोध करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संयुक्त मोर्चा की मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय कर्मचारी आंदोलन में शामिल होने को ...