बेगुसराय, अप्रैल 4 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक उर्मिला कुमारी ने श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल का निरीक्षण किया। मॉडल स्कूल के रूप में चयनित इस शिक्षण संस्थान में शैक्षणिक व्यवस्था व विधि व्यवस्था देखने आई प्राथमिक शिक्षा की उप निदेशक ने स्कूल का भौतिक निरीक्षण किया। पटना से आई शिक्षा विभाग की उपनिदेशक ने स्कूल परिसर, वर्ग कक्ष,उपस्कर,,पेयजल व्यवस्था, शौचालय,बिजली व्यवस्था,पुस्तकालय,प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर आदि का भौतिक निरीक्षण किया। स्कूल की शैक्षणिक व विधि व्यवस्था पर संतोष प्रकट करते हुए शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि यह शिक्षण संस्थान मॉडल विद्यालय का मानक पूरा कर रहा है। उन्होंने इस शिक्षण संस्थान को ए ग्रेड की श्रेणी में लाने के लिए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में और प्रयास करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.