प्राथमिक शिक्षक 22 जून को सचिवालय घेराव करेंगे
देहरादून, जून 11 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक टीईटी प्रकरण और पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। आक्रोशित शिक्षक 22 जून को सचिवालय को घेराव करेंगे। गुरुवार को प्रांतीय कार्यालय में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में रणनीति तय की गई। बैठक में सभी जनपदों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में इस आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि 22 जून के सचिवालय घेराव को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी एक जुलाई से शिक्षक वर्ग टीईटी की बाध्यता से मुक्ति के लिए अपने-अपने क्षेत्रों के विधायकों, सांसदों, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर पत्राचार अभियान शुरू करेगा। देहरादून जिले में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों के लिए जनपद अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.