प्राथमिक शिक्षक संघ सहावर ब्लॉक का हुआ निर्विरोध चुनाव
आगरा, मई 8 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश जनपद के ब्लॉक सहावर की इकाई के गठन के लिए चुनाव हुआ। शिक्षकों ने चुने गए पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र फरौली पर चुनाव पर्यवेक्षक व जिला महामंत्री मुनेश राजपूत और जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर की देखरेख में सहावर ब्लॉक इकाई के गठन के लिए चुनाव हुआ। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने नामांकन पत्र की कार्यवाही पूर्ण की। ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कोई अन्य दावेदार नहीं होने पर प्राथमिक विद्यालय गूंदरागंज के रवि सक्सेना को सहावर ब्लॉक अध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय बोडा नगरिया के सौरभ अग्रवाल को ब्लॉक मंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। जिला अध्यक्ष शुभनेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला मीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.