कानपुर, मई 7 -- कानपुर देहात। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शिक्षकों की लंबे अरसे से लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बीएसए अजय कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से सौंपे ज्ञापन में बीईओ स्तर पर सर्विस बुक पूर्ण कराने,जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अमान्य स्कूलों को बंद कराने,हेडटीचरों को जनगणना से मुक्त रखने,ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश प्रदान करने सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेश यादव,आदित्य गौतम,शकुंतला कमल,अरुण कटियार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.