जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की बैठक रविवार को हरिजन मध्य विद्यालय, भालूबासा में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने कई ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्रेड-4 में प्रोन्नत शिक्षकों के लंबित वेतन निर्धारण, 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्य करने के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश, सहायक आचार्य पद पर नवनियुक्त शिक्षकों के स्थायी पदस्थापन और नियमित वेतन भुगतान की मांग प्रमुख रही। साथ ही शिक्षकों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराने, प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षकों को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उत्क्रमित वेतनमान देने तथा मध्याह्न भोजन योजना की ऋणात्मक राशि का समाधान करने की मांग उठी। बैठक में फरवरी के द्वितीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.