अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक मंत्री मया ओम प्रकाश यादव एवं ब्लॉक मंत्री तारुन प्रवेश कुमार को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है।प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों पर आरोप है कि उनके द्वारा अन्य संगठनों को प्रश्रय देने सदस्यता अभियान में रुचि न लेने एवं प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला संगठन की दिशा निर्देशों का अनुपालन पूर्ण निष्ठा के साथ न करने का आरोप में निलंबित किया गया है। पंद्रह दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न देने की स्थिति में निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी । जिला मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि विगत काफी दिनों से संगठन के प्रति लापरवाही देखी जा रही थी । इस प्रकार की शिथिलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.