बरेली, सितम्बर 30 -- फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी का निर्वाचन मंगलवार को जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी देशबंधु गंगवार और सर्वेश गंगवार के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। निर्वाचन में हरीश गंगवार को अध्यक्ष और सूरज गंगवार को मंत्री पद पर पुनः निर्वाचित किया गया। पंकज कुमार और नीरेश गुप्ता उपाध्यक्ष तथा अरविन्द कुमार संगठन मंत्री चुने गए। घोषणा के बाद शिक्षक साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।नरेश गंगवार ने कहा कि संगठन में पद जिम्मेदारी का प्रतीक है। शिक्षक साथियों ने जिस विश्वास के साथ पदाधिकारियों को पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कायम रखते हुए शिक्षक हितों के लिए कार्य करना होगा। शिक्षक एकता स...