प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक
गोंडा, जुलाई 15 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद स्तरीय बैठक चौधरी चरण सिंह ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल में प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 16 ब्लॉकों में सदस्यता अभियान तेज करने, संगठन विस्तार तथा शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलामंत्री उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह, संगठन मंत्री कुलदीप पाठक, नगर संयोजक मंजूर इलाही, उपाध्यक्ष अरुण शुक्ल और प्रवक्ता इरफान मोइन ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में लेखा कार्यालय पर वेतन, एरियर, जीपीएफ व चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों में विलंब और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सात दिन में समाधान न होने पर घेराव की चेतावनी दी गई। संघर्ष समिति में उमाशंकर सिंह, अखिलेश शुक्ल, कुलदीप पाठक सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.