प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना कल
छपरा, अप्रैल 28 -- छपरा, एक संवाददाता। शिक्षकों की लंबित मांगों और लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने 30 अप्रैल को एक दिवसीय धरना देने की घोषणा की है। यह धरना डीईओ कार्यालय के समक्ष अपराह्न 1 बजे से आयोजित होगा जिसमें जिले भर के शिक्षक भाग लेंगे। संघ की ओर से कहा गया है कि शिक्षकों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही हैं लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार मिलकर और लिखित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया गया लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। पहले यह धरना 18 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन जनगणना प्रशिक्षण के कारण इसकी तिथि बदलकर 30 अप्रैल कर दी गई।धरना को सफल बनाने के लिए संघ की ओर से मंगलवार को एक बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.