प्राथमिक शिक्षक संघ : राजेश अध्यक्ष, मित्रसेन मंत्री घोषित
बस्ती, सितम्बर 22 -- बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई रुधौली का अधिवेशन और निर्वाचन बीआरसी रुधौली में मंगलवार को हुआ। अधिवेशन के प्रथम चरण में शैक्षिकोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा और शिक्षालय दोनों को उत्कृष्ट बनाए रखना शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। गोष्ठी को इन्द्रसेन मिश्रा, महेश मास्टर, दुर्गा प्रसाद सिंह, शोभाराम वर्मा ,चंद्रभान चौरसिया, राम भरत वर्मा आदि ने संबोधित किया। दूसरे चरण में पर्यवेक्षक विजय प्रकाश चौधरी और चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश पाठक की देखरेख में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन कराया गया। सर्व सम्मत से अध्यक्ष पद पर राजेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मंत्री मित्रसेन यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.