बरेली, मार्च 13 -- मीरगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ मीरगंज की बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय गुला में मंडलीय मंत्री मुकेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देकर चार अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महारैली में शामिल होने का आह्वान किया। आईटीसेल के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कश्यप ने एक्स का सशक्त माध्यम बताया। समीक्षा बैठक में अजरार हुसैन आगा, हरीश गंगवार, कृष्ण कुमार शर्मा, पूनम गंगवार तनवीर आलम ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मुरारी शर्मा, अमित कुमार आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...