गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता संसद सदस्य लालजी वर्मा की ओर से बेसिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के संबंध में टेट संबंधी प्रश्न पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत चौधरी द्वारा दिए गए जवाब पर प्रदेश भर में आक्रोश जताया जा रहा है। बुधवार को बीएसए कार्यालय पर जनपद के प्राथमिक शिक्षकों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा की 2011 के पूर्व नियुक्ति के समय टेट परीक्षा लागू नहीं थी और तत्कालीन विभागीय नियमों का पालन कर नियुक्त किए गए शिक्षकों को टेट की परीक्षा देने को मजबूर किए जाने से प्रदेश एवं देश के शिक्षक आक्रोशित हैं। जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन बरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक...