पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया में प्राथमिक शिक्षकों को श्रेणीवार रोटेशन और काउंसलिंग के आधार पर स्थानांतरण का समान अवसर देने की मांग उठाई है। मंगलवार को संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने कहा कि स्थानांतरण अधिनियम और काउंसलिंग संबंधी शासनादेशों की भावना के अनुरूप सभी श्रेणियों को समान अवसर नहीं मिल पा रहा है।

स्थानांतरण प्रक्रिया और उसके मुद्दे स्थानांतरण प्रक्रिया में प्रत्येक श्रेणी को रोटेशन के आधार पर अवसर दिया जाना चाहिए, ताकि लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों को भी न्यायोचित लाभ मिल सके। संघ ने एकल अभिभावक, वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी तथा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के माता-पिता जैसे मामलों में भी समान और...