भभुआ, सितम्बर 8 -- परीक्षा के बाद 21 से 25 सितंबर तक जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं, कमजोर बच्चों के लिए बनेगी विशेष रणनीति कक्षा तीन से आठ तक लिखित परीक्षा, पहली-दूसरी का होगा मौखिक मूल्यांकन सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक 26 सितंबर को आयोजित होगी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से शुरू होगा।

मूल्यांकन प्रक्रिया राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना की ओर से जारी निर्देश के अनुसार मूल्यांकन 20 सितंबर तक चलेगा। कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन मौखिक होगा, जबकि कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के लिए विषयवार प्रश्नपत्र ई-शिक्ष...