आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र केमंगितपुर प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर चोर एमडीएम का सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यपिका निहारिका त्रिपाठी ने बताया कि रसोई में बच्चों के मध्याह्न भोजन मिड-डे मील बनाने के लिए सामान रखा गया था। चोर अलमुनियम का भगौना, कड़ाही, गैस सिलेंडर, चावल, गेहूं, आलू, सरसों का तेल आदि सामान उठा ले गए। पीड़िता ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...