पाकुड़, अप्रैल 6 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया रगदा सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जबकि अभिभावकों और ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नामांकन शिविर लगाया गया। जहां शिक्षकों ने अभिभावकों को नामांकन प्रक्रिया, निःशुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोषाहार, किताब-कॉपी तथा छात्रवृत्ति जैसी सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। मुखिया ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में कराएं। ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। शिविर के दौरान कई बच्चों का ऑन-द-स्पॉट नामांकन भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए सत्र में अधिक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.