वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर पिंडरा का वार्षिकोत्सव 'उड़ान' रविवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पूर्वांचल के पारंपरिक गीतों के साथ ही नए दौर के गीतों पर भी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के 95 बच्चों ने शिक्षिका प्रीति सोनकर, आकांक्षा सिंह एवं निशा देवी के निर्देशन में तैयार किए। मुख्य अतिथि डायट आजमगढ़ के प्राचार्य अमरनाथ राय, विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता विनय शंकर आनंद और जयशंकर सिंह रहे। संचालन कक्षा पांच के विद्यार्थियों श्रद्धा पटेल, अपूर्व निगम, यश पटेल, सिद्धनाथ सिंह और रामआसरे ने मिलकर किया। कार्यक्रम का संयोजन वेदप्रकाश सिंह एवं राहुल सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.