पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि बीएसए रोशनी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एआरपी टीम ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने में विद्यालय स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रीति सिंह आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...