सीतापुर, फरवरी 3 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के निबौरी स्थित सरकारी स्कूल से चोरों ने बर्तन, गैस चूल्हा आदि हजारों का सामान चोरी कर ले गए। घटना को लेकर प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लहरपुर के निबौरी स्थित प्राथमिक विद्यालय-1 व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र मिश्रा ने कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह को तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी की रात चोरों ने दोनों विद्यालयों के रसोईघर का ताला तोड़कर वहां रखे मध्यान्ह भोजन में प्रयोग होने वाले बर्तन, गैस बर्नर, कुकर आदि चोरी कर लिया। बर्तन चोरी जाने से बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.