चंदौली, मार्च 17 -- चंदौली चकिया कोतवाली अंतर्गत शिकारगंज कस्बे में संचालित प्राथमिक विद्यालय को बीते सोमवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। चोर विद्यालय के गेट का ताला तोड़कर उसमें मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखे गैस सिलेंडर, अनाज, खाना बनाने वाला बर्तन उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब प्रधानाध्यापिका राजमनी देवी और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो किचेन का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। चोर विद्यालय से एक भरा सिलेंडर सहित50 किलो अनाज, चावल, दो ड्रम सहित अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शिकारगंज चौकी पुलिस मौका मुआयना किया। इसके बाद शिक्षकों से घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.