जौनपुर, जून 16 -- बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मलाई गांव के प्राथमिक विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चोर कमरे में लगा दो पंखा खोल ले गए। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश स्कूल पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। वह विद्यालय के अंदर जाकर देखे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और कमरों में लगा दो पंखा गायब था। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।प्रधानाध्यापक ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में विद्यालय करीब 25 दिन तक बंद रहा। चोरी कब हुई जानकारी नही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र थाने पर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...