लखीमपुरखीरी, जून 2 -- थाना पसगवां पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मछेछा से चोरी हुए सोलर पैनलों की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन सोलर पैनल बरामद किए हैं। ताजपुर चौकी क्षेत्र के गांव मछेछा स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे सोलर पैनल कुछ दिन पूर्व चोरी हो गए थे। इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना पसगवां में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआई दिनेश कुमार पांडेय व उनकी टीम ने मछेछा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विद्यालय में चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए तीन सोलर पैनल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहच...