सीतापुर, मार्च 29 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र में अब शिक्षा के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहे। रामगढ़ पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय महसूई में चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर पार कर दिया। इस घटना से विद्यालय की मिड-डे मील व्यवस्था चरमरा गई है। शनिवार को प्रधानाचार्य सूर्य कुमार और स्टाफ विद्यालय पहुँचे, तो रसोईघर का ताला टूटा मिला और अंदर से गैस सिलेंडर गायब था। सिलेंडर चोरी होने के कारण बच्चों का भोजन बनाने में भारी समस्या खड़ी हो गई। ग्राम प्रधान रमेश राठौर ने लकड़ी की वैकल्पिक व्यवस्था कर बच्चों के लिए खाना तैयार कराया। हैरानी की बात यह है कि चौकी के इतने करीब चोरी होने के बावजूद पुलिस प्रशासन मामले से पल्ला झाड़ रहा है। प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान द्वारा लिखित तहरीर देने के बाद भी रामगढ़ चौक...