प्राथमिक विद्यालय से इन्वर्टर-बैटरी उठा ले गए चोर
मुरादाबाद, जून 23 -- थाना क्षेत्र के गांव मिलक नानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंप मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे प्रधानाध्यापिका जब प्राथमिक विद्यालय मिलक नानपुर पहुंचीं तो विद्यालय की रसोइया कुसुम और कुछ ग्रामीण विद्यालय के मुख्य गेट पर मौजूद मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि रात के समय अज्ञात चोर विद्यालय में घुस आए और कार्यालय समेत कई कक्षों के ताले तोड़ दिए। बताया गया कि चोर कार्यालय में रखा इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए। इसके अलावा विद्यालय की सभी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए गए और उनमें रखा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर प्रधानचार्य ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस ने शिकायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.