जौनपुर, अप्रैल 6 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोविन्दासपुर में शुक्रवार की रात चोर विद्यालय के कार्यालय की खिड़की का पल्ला और सरिया तोड़कर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। प्रधानाध्यापक विजय कुमार यादव ने बताया कि शनिवार सुबह जब शिक्षामित्र शैलेश सिंह स्कूल पहुंचे तो देखा कि खिड़की टूटी हुई थी। ऑफिस खोला तो उसमें लगा इनवर्टर और बैट्री नहीं थी। उन्होंने थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि विद्यालय में खिड़की का सरिया तोड़कर चोरी की गई है। तहरीर मिली है, घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...