बगहा, मार्च 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राजकीय उत्क्रमित विद्यालय खसुआर प्रखंड चनपटिया में शनिवार की शाम तिथि भोज सह पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक शिक्षा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया। ततपश्चात बाल मेला का फीता काटकर उदघाटन किया गया। मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधान अशोक कुमार के द्वारा चयनित विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों के सही संचालन करने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।फिर जिला शिक्षा पदाधिकारी सर के साथ बैठकर बच्चे एवं विद्यालय परिवार द्वारा तिथि भोज के सुस्वादु भोजन का आनंद लिया। जिसमें रविप्रकाश मिश्र को यूथ क्लब, ललन प्रसाद को मध्याह्न भ...