चक्रधरपुर, मार्च 17 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय वष्टमपदा की शिक्षिका पुपेन कुमारी और छात्रा की मां पुष्पा वोयपाई के बीच हुई नोंकझोंक को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसमें प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु, मुखिया सुखमती जोंको, बीस सूत्री सदस्य शिव शंकर महतो, सुभाष नापित, अजीत महतो, रादेख महतो, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी शिक्षिका विद्यालय में नहीं चाहिए, इसके लिए वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे। बता दे कि पिछले दिनों विद्यालय की शिक्षिका और अभिभावक के बीच बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर नोंकझोक हुई थी। इसी मामले में आज बैठक बुलायी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.