धनबाद, मार्च 16 -- बरोरा। बाघमारा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लेढीडुमर में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को विद्यालय की पोशाक प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक प्रतिनिधि गौतम सिंह उर्फ मास्टर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप वार्ड सदस्य सुभाष कुमार सिंह उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यालय और शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए उनका सहयोग और प्रयास सदैव जारी रहेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता के लिए सार्थक दिशा में कड़ा परिश्रम ही एकमात्र मार्ग है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा नारायण सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए छात्र हित, विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.