बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ ड्रम की गूंज, हाथों में बैनर और जोश से भरे नारे के साथ प्राथमिक विद्यालय लखौरा बच्चों ने दिया स्कूल चलो अभियान का प्यारा संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में अध्यापक शिखर शर्मा, वेदराम, गीता ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलकर रैली का समर्थन किया और इस जागरूकता अभियान के साक्षी बने। प्रधानाध्यापिका नीता जोशी जी ने गांव वालों को जागरूक किया कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारे गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.