गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। प्राथमिक विद्यालय लखनापार, ब्लॉक पाली में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने, शत-प्रतिशत उपस्थिति और कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। संचालन कृष्ण गोपाल पांडे ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह सहित शिक्षक, अभिभावक व छात्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...