हाजीपुर, अप्रैल 27 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के विद्यालयों में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोर लगातार एक के बाद एक विद्यालयों एवं घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने एक बार फिर सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के चकफैज पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुर कुम्हरकोल कन्या में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक रवि कुमार ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। बताया कि अज्ञात चोरों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर कुम्हरकोल कन्या में खिड़की तोड़कर पीतल का घंटी, समरसेबल का स्टार्टर चोरी कर लिया। चोरों ने समरसेबल निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब स्थानीय ग्रामीण एवं विद्यालय कर्मी स्कूल पहुंचे। विद्यालय परिसर में...