कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस की ओर से बिल्हौर के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 60 से अधिक ग्रामीण और स्कूली बच्चों का वजन और लंबाई मापकर पोषण संबंधी मूल्यांकन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम बिल्हौर डॉ. संजीव दीक्षित, बिल्हौर थाना प्रभारी सुदीप कुमार, निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी और विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम कनौजिया ने किया। शिविर में फिजियोथेरेपी परीक्षण डॉ. मनजीत कुमार और अमित अग्रवाल ने, नेत्र परीक्षण विश्वदीप मिश्रा और दयाशंकर रस्तोगी ने और पोषण संबंधी मूल्यांकन आमिना जैदी ने किया। उन्हें संतुलित आहार अपनाने तथा मौसम के अनुसार मौसमी फलों के सेवन के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.