जौनपुर, मार्च 31 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय शेखपुर मंसूर अली में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद ने प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र और अभिभावकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले कक्षा एक के छात्र क्रमशः विकास, चांदनी, उमेश कुमार, कक्षा दो की तृप्ति, आराध्या, सक्षम यादव, कक्षा तीन की महक, रौनक, कलावती, कक्षा चार की आस्था, अनन्या, हर्षित और कक्षा पांच के करन, आकृति, जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक रामसकल यादव ने आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवनारा...