रामपुर, मार्च 1 -- प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में शनिवार को अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वरचित विज्ञान माडलों के जरिए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि एआरपी वरुण कुमार आर्य और प्रधानाध्यापक प्रसन्न प्रकाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति गीत, लोक नृत्य और शिक्षाप्रद नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण का केंद्र बच्चों द्वारा लगाया गया बाल मेला और उनके द्वारा स्वयं तैयार किए गए टीचिंग लर्निंग मटेरियल रहे। वहीं, प्री-प्राइमरी कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.