उन्नाव, अप्रैल 7 -- चकलवंशी, संवाददाता। विकास खंड मियागंज क्षेत्र के अहरा डडिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से साफ-सफाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। वीडियो में शिक्षक और एक युवक के बीच तीखी नोकझोंक भी दिखाई दे रही है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत अहरा डडिया स्थित प्राथमिक विद्यालय एक वायरल वीडियो के चलते चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हैं। एक करीब सात सेकंड का, जिसमें बच्चे झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। दूसरा दो मिनट तीन सेकंड का, जिसमें शिक्षक और एक युवक के बीच विवाद होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह विद्यालय में बच्चे साफ-सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.