मेरठ, मई 11 -- सरधना देहात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में एक बार फिर अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ व चोरी की घटना को अंजाम दिया। पिछले एक माह में विद्यालय में ये तीसरी घटना है। विद्यालय प्रशासन की ओर से लगातार पुलिस से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, लगातार हो रही चोरी को लेकर स्कूल स्टॉफ में भी दहशत का माहौल है। प्रधानाध्यापक ने एक बार फिर थाने में घटना की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक जाकिर मलिक ने बताया कि रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल खुला। सुबह वह स्कूल पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। पानी की टंकी, उसका पाइप टूटा हुआ था। इसके अलावा उसकी टोंटी गायब थी। वह अंदर पहुंचे तो वहां का फर्श टूटा हुआ था। साथ ही अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचाया गया। जाकिर मलिक ने ब...