पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पूरनपुर। पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डूडा कॉलोनी नंबर-8 में विधायक बाबूराम पासवान ने पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में जाकर छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की और उनसे उनके पसंदीदा विषयों व स्कूल की गतिविधियों के बारे में बातचीत की।विधायक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुस्तकें वितरित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा ही देश का भविष्य तय करती है। यदि नींव मजबूत होगी तो इमारत अपने आप शानदार बनेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बिताए गए ये पल उनके लिए बेहद यादगार रहे। विद्यालय स्टाफ ने विधायक के आगमन पर आभार जताया और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.