श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- जमुनहा। जमुनहा विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खमरिया के परिसर में शनिवार को एक सांप निकल आया। जिसे देख बच्चे डर गए और उन्होंने शिक्षक को सांप निकलने की जानकारी दी। इस पर शिक्षक की ओर से वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर हरदत नगर रेंज की वनटीम स्कूल पहुंची और सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ लेकर चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...