प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक के प्रगासपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन प्रधान विजय वर्मा, प्रधानाचार्य मुन्नू रजक, ग्राम पंचायत सचिव निर्मला सिंह, पंचायत सहायक कंचन आदि की मौजूदगी में हुआ। शिक्षकों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई में लाइब्रेरी से मदद मिलेगी। शिक्षकों के साथ ही प्रधान सहित गांव के लोगों ने सीडीओ, डीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...